Gujarati Quote in Romance by Kamalesh Soneji

Romance quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Gujarati daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

ये जो कुल्फी खाते हुए
एक हथेली कुल्फी के नीचे लगाये रहते हो ना

इसे कहते है "मोह" ।
?????
_________________________________
और कुल्फी खतम होने के बाद भी जो डण्डी चाटते ही रहते हैं

इसे कहते है "लोभ"।
???
_____________________________________
और डण्डी फेंकने के बाद , सामने वाले की कुल्फी देखकर सोचना कि उसकी खत्म क्यों नहीं हुई,

इसे कहते है "ईर्ष्या" ।
☺☺
___________________________________
और कुल्फी खतम होने से पहले डन्डी से नीचे गिर जाये और केवल डण्डी हाथ मे रह जाये तब तुम्हारे मन में जो आता है....
? इसे कहते है "क्रोध" ।
?
________________________________
ये जो नींद पूरी होने के बाद भी 3 घंटे तक बिस्तर पर मगरमच्छ की तरह पड़े रहते हो ना !

इसे कहते है "आलस्य" । ??
________________________________
ये रेस्टोरेंट में खाने के बाद जो कनस्तर भरके सौंफ और मिश्री का बुक्का मारते हो ना !!

इसे कहते है "टुच्चापन" । ???
________________________________
ये जो ताला लगाने के बाद उसे पकड़ कर खींचते हो ना !!

इसे कहते है "भय" । ???
________________________________
ये जो तुम WhatsApp पर मैसेज़ भेजने के बाद
बार बार दो नीली धारियाँ चेक
करते हो ना !

इसे कहते है "उतावलापन"। ??
_______________________________
वो जो तुम गोलगप्पे वाले से कभी मिर्च वाला ? कभी सूखा ? कभी दही वाला ? कभी मीठी चटनी ?वाला मांगते हो ना.

इसे कहते है "शोषण" । ??
_________________________________
फ्रूटी खत्म होने के बाद ये जो आप स्ट्रा से सुड़प-सुड़प करके आखिरी बून्द तक पीने की कोशिश करते हो न....

इसे कहते है "मृगतृष्णा" । ??
_________________________________
ये जो तुम लोग केले ? खरीदते वक्त, अंगूर ? क्या भाव दिये ? बोल के 5-7 अंगूर खा जाते हो ना

इसे कहते है "अक्षम्य अपराध"। ??????
________________________________
ये जो तुम.. भंडारे में बैठकर..

खाते हुए.. रायते वाले को आता देखकर..
जल्दी से.. रायता पी लेते हो....!!

इसे कहते है "छल" ।
??
___________________________________
और इस पोस्ट को पढ़कर जो हँसी आती है

उसे कहते है "आत्मशांति" ।
?

????????

Gujarati Romance by Kamalesh Soneji : 111064187
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now