Hindi Quote in Romance by SURENDRA ARORA

Romance quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

कविता



मैं वफाओं के उपवन उगाता रहा

सुरेन्द्र कुमार अरोड़ा

मैं वफाओं के उपवन उगाता रहा

वो बेवफाई के ऊसर में भटकते रहे

मैं प्यार की धुन में गाता रहा

वो नफरत की दलदल में उलझे रहे



मैं जिंदगी को हमदम बनाता रहा

वो मरघट की वीरानी में रोते रहे

मैं सपनो में उनसे कुछ कहता रहा

वो हकीकत से मुहं को छुपाते रहे



मैं मंदिर में मूरत बिठाता रहा

वो मूरत को खण्डों में बदलते रहे

मैं पूजा की थाली सजाता रहा

वो थाली को छेदों से बुनते रहे



मैं धुनों में स्वरों को पिरोता रहा

वो कर्कश धुनों पर थिरकते रहे

मैं तपिश को ठंढक बनाता रहा

वो बनके बादल गरजते रहे

मैं कोयल के गीतों को गाता रहा

वो कोयल की कालिख से डरते रहे



मैं याद में उनकी डूबा रहा

वो यादो को हरदम कुचलते रहे



सुरेन्द्र कुमार अरोड़ा

Hindi Romance by SURENDRA ARORA : 111063780
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now