वक़्त एक दिन छीन कर हमको आप से ले जाएगा,
जिस्म से रूह और धड़कन दिल से ले जाएगा,

हाँ दुआ मांगी थी लेकिन ये तो सोचा भी ना था,
मौसम-ए-बरसात सब कुछ बहा के हम से ले जाएगा,

आज इस तितली को इन फूलों पे उड़ने दिजीए,
कल कोई झोंका हवा का फूल को बहार से ले जाएगा,

तू किसी अंधे कुएं में जाये तो ये जान ले,
साथ साथ मेरी भी ज़िन्दगी मुझ से ले जाएगा,

दूसरों के घर मे पत्थर फेंकने वाले ये सोच,
तू कैसे बचा कर अपना घर बस्ती से ले जाएगा,

शहर की सड़कों पे मेरे साथ मत निकलो अभी,
जो भी देखेगा उड़ा कर ये खबर जल्दी से ले जाएगा,

सर बुलंदी जिसका मनसब है वो झुक सकता नहीं,
"पागल" अपने कातिल को बड़ी इज़्ज़त से ले जाएगा।

✍?"पागल"✍?

Hindi Shayri by Prafull Pandya : 111059531
Naranji Jadeja 8 year ago

bas pagal hi to sacha hai baki to bate bana lete hai

Prafull Pandya 8 year ago

याद को याद करने से कुछ फायदा नही, "पागल" हमारी महफ़िल में कुछ कायदा नही। ✍?"पागल"✍?

Naranji Jadeja 8 year ago

haji yad chhe apni e apviti na hu bhulyo na tame

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now