माना के तेरी महफ़िल में महताब बहोत है,
मेरे ये इशारे भी तो नायाब बहोत है,
जिन लोगों की फितरत है खुशामद करना,
ऐसे लोग दुनिया में कामयाब बहोत है,
ये और बात के मैं कुछ नहीं कहता,
वरना तेरी बातों के जवाब बहोत है,
जिस तरफ देखता हूँ तुम ही तुम हो,
तेरी जुस्तजू इन आँखों में तेरे ख्वाब बहोत है,
ना जाने ऐसी क्या बात है तुझमें,
तेरे सिवा और भी दोस्त अहबाब बहोत है,
अभी से क्यों हौसला हार बैठे हो "पागल",
हालात-ए-ज़िन्दगी अगर खराब बहोत है।
✍?"पागल"✍?