जब भी मुश्किल कोई मुझ पे आ जाती है।

ज़िन्दगी राह मुझको दिखा जाती है।।



याद है आज भी माँ की लोरी मुझे।

गुनगुनाऊँ अगर तो सुला जाती है।।



मुश्किलों से हमें दूर रखती सदा।

आँख आँसू भरी माँ छुपा जाती है।।



साथ रहती सदा हो ख़ुशी या हो गम।

वो ख़ुशी और गम में निभा जाती है।।



पढ़ते-पढ़ते मुझे नींद आ जाए तो।

रात माँ आ के बत्ती बुझा जाती है।।



मेरे घर पर नही है अलार्म घड़ी।

सुब्ह ज़ल्दी मुझे माँ जगा जाती है।।



माँ की नज़रों से छुपती नहीं हैं कभी।

ग़लतियाँ वो हमारी छुपा जाती है।।

सुधीर बमोला

Hindi Shayri by Sudhir bamola : 111059317

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now