Gujarati Quote in Blog by Rajveer Kotadiya । रावण ।

Blog quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Gujarati daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

एक औरत ने अपने शौहर का मोबाइल चेक किया तो उसे तीन नाम बहुत मशकूक लगे।

*1.* मेरी जन्नत
*2.* नसीबों वाली
*3.* जानेमन

"ज़ाहिर है ये देखकर उसका पारा सातवे आसमान पर चला गया, उसने फ़ौरन पहले नम्बर (मेरी जन्नत) डायल किया तो दूसरी जानिब से उसकी अपनी अम्मी यानी शौहर की सास ने जवाब दिया।

फिर उसने दूसरा नम्बर (नसीबों वाली) मिलाया तो दूसरी जानिब से उसकी "छोटी आठ साला बहन" ने जवाब दिया।

जब उसने हैरत से तीसरा नम्बर (जानेमन) कॉल किया तो उसका अपना फोन बज उठा।

"बीवी की आंखों में आंसू भर आए, उसे खुद पर इंतिहाई अफसोस हुआ के क्यों उसने अपने मासूम शौहर के किरदार पर शक किया ? इसी पछतावे को कम करने केलिए उसने अपने प्यारे शौहर को *"पिछले माह"* की अपनी सारी तनख्वाह तोहफे में दे दी।

शौहर ने उसी पैसे से अपनी गर्लफ्रेंड केलिए तोहफा खरीदा....

जिसका नम्बर उसने अपने मोबाइल में असगर इलेक्ट्रीशियन के नाम से महफूज़ कर रखा था!

Gujarati Blog by Rajveer Kotadiya । रावण । : 111058694
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now