फूल बीनना
बारिशों में भीगना
अनजान रस्तों और वादियों में खुद को घुमाना
समंदर किनारे रेत पर चलना और
बहती हवा को अपनी फरमाइश के गीत सुनाना
पहली पहली बर्फ़-बारी की ख़ुशी में
गीली बर्फ पर बैठ
बर्फ़ के गोले बनाना
अच्छा लगता है मुझे हर सुबह
टेरेस पर खड़े हो कर
सुनहरी धूप लेना और
देखे ख्वाबो की स्वेटर बुनाना