वे महकमे में ऊंचे पद पर थे। देखते-देखते उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने लगे।एक दिन प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया द्वारा घेर लिए गए-"आपके ख़िलाफ़ शिकायतें बढ़ती क्यों जा रही हैं?"
कभी बचपन में किसी कारण थोड़ी  रामायण पढ़ी थी। उन्हें याद था कि लांछन लगने पर सीता ने धरती माता को पुकारा था और धरती फट गई थी। सीता उसमें समा गई थी।
उन्होंने भी धरती मां को पुकारा। और शिकायत करने वाले एक - एक कर धरती में समाने लगे।
-प्रबोध कुमार गोविल
B 301, मंगलम जाग्रति रेसीडेंसी
447 कृपलानी मार्ग, आदर्श नगर
जयपुर-302004 (राजस्थान)
मो 9414028938

Hindi Microfiction by Prabodh Kumar Govil : 111054999

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now