लोग इश्क़ में क्या क्या नहीं करते,
कोई ताजमहल बनाता है,
कोई फांसी पर लटक जाता है,
हम ऐसा कुछ नहीं कर पाए,
उनके वादे को निभाया,
मेरे जाने के बाद बेवफ़ा ना कहना मुझे,
ये बोला था,
वही उनके लिए ताजमहल था,
क्या करते, इश्क़ था, मान लिये,
और उनकी यादों को दफन कर दिए,
अगर आज भी उनसे कभी सामना होता है,
बस यही सोचते है,
वो खुश है,
तो हम भी खुश हुए,
और संगमरमर आज भी चमक रहा है।


@Krishna Katyayan 2018

English Microfiction by Krishna Chaturvedi : 111053510

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now