Hindi Quote in Shayri by Manoj Tiwari

Shayri quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

तराश बाकी रहने दो

परे हटा दो अब
हथौड़ी छेनी,
तराशना बंद कर दो मुझे -
मेरी खाल छिलने लगी है।

अब और प्रहार
मुझे बदसूरत बनाएंगे
हो सकता है झुर्रियां बन आएं
या चेहरा बेडौल हो जाए
या फिर आँख ही फूट जाए

जितना अच्छा
मैं हो सकता था,
हो चुका हूँ।
शीर्ष पर हूँ मैं अपनी
सुंदरता और सुघड़ता के।

कलाकारों बस करो -
अब और कितना घिसोगे ?
आखिर मैं पत्थर हूँ
कोइ सोने का भगवान नहीं।

Hindi Shayri by Manoj Tiwari : 111048114
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now