#LoveYouMummy
मेरी प्यारी मम्मी जी
चरण स्पर्श .
मैं आप से बहुत नाराज हूं .कारण, आप बीमार हो गई थी. पड़ोसी ने आप को अस्पताल पहुंचाया दिया था. मगर आप ने मुझे फोन नहीं किया. क्या, मैं आप के लिए छुट्टी ले कर नहीं आ सकता था ? क्या, होता ? नौकरी छूट जाती. मगर, आप की सेवा तो कर पाता .आप का स्नेह प्यार पा लेता.
मैं आप का वह प्यार कैसे भूल सकता हूं ? जब आप मुझे बीमार अवस्था में ले कर 5 किलोमीटर गई थी जब तक मेरी तबीयत ठीक नहीं हुई तब तक आप ने व्रत नहीं खोला था. मेरा जीवन आप की अमूल्य धरोहर हैं.
जानता हूं कि आप मुझे बहुत प्यार करती है. इसलिए कष्ट देना नहीं चाहती थी. मगर, मां ! मैं आ रहा हूं आप को अपने साथ ले जाने.
आप मेरे पास रहेगी. आप तैयारी कर लें. मैं पत्र व्हाट्सएप एप से भेज रहा हूं . और आप को लेने आ रहा हूं .आप मेरे साथ रहेगी मेरे सपनों की दुनिया में.
आप का पुत्र
ओमप्रकाश क्षत्रिय 'प्रकाश'
पोस्ट ऑफिस के पास
रतनगढ़ जिला-नीमच (मप्र)
पिन-४५८२२६