तीन औरतें आपस में बातें कर रही थी..
"इस बार करवाचौथ पर मेरे पति ने मुझे हीरे की अँगूठी गिफ्ट में दी।मैं बहुत खुश हूँ।" पहली औरत ने चहकते हुए दोनों से कहा
"इस बार मेरे पति मुझे शहर के सबसे बड़े रेस्त्राँ में कैंडल लाइट डिनर पर ले गए थे,बहुत प्यार भरा अनुभव था।" दूसरी ने देर न करते हुए बताया.
*"तुम्हारे पति ने तुम्हें क्या दिया?" पहली औरत ने तीसरी से पूछा।*
*"उन्होंने मुझे फोन किया था।" एक फौजी की पत्नी ने गर्व से कहा. *
❤❤