सोचा था,नया घर बनाऊंगा,
पुराने घर को तोड़ कर,
पर उन ईटो ने जुड़ने ना दिया,
जोड़ से,
सिसकती आंखों के आंसू बहाकर,
क्योंकि,
पहले भी किसी ने बनाया था,
वो घर,
अपने हाथो से,
पसीने और प्यार से सीच कर।


© Krishna Katyayan 2018

Hindi Microfiction by Krishna Chaturvedi : 111037530

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now