#स्त्री
स्त्री मोरल स्टोरी नहीं पर एक मनोरंजक स्टोरी है l इसलिए ईस फिल्म को इसी तरह दिखना चाहिए l अमर कौशिक के निदर्शन में बनी ये फिल्म में डायन या चुड़ैल को दर्शाया जाता है पर एकदम हास्य शैली में l राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर ईस में प्रमुख भूमिका में है l इसके अलावा अपारशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी भी है l मध्यप्रदेश के चंदेरी नाम के गाँव के बहुतही होशियार दरजी विक्की ( राजकुमार राव ) एक बाहर से आयी एक लड़की ( श्रद्धा कपूर ) पर मोहित हो जाता है l चंदेरी में कोई अनजान चुड़ैल का कहर छाया रहता है जो किसी भी अकेले पुरुष को उठा कर ले जाती है और उनके कपडे वही पर छोड़ देती है l गाँव में हर घर के बाहर ' ओ स्त्री कल आना ' ऐसा लिखा जाता है l फिल्म में राजकुमार राव ने अपनी अभिनय क्षमता को बखूबी प्रदर्शित किया l कुछ सस्पेंस छोड़ रखे है जो उसके दुसरे भाग के आने की संभावना दर्शाता है l फिल्म के कोई गीत यादगार नहीं है l पंकज त्रिपाठी के संवादों ने और अभिनय ने फिल्म को बहुत ही मजेदार बनाया गया था l डरावने मौके पर भी हास्य निष्पन्न किया गया है l होरर विथ कोमेडी जोनर में ये फिल्म बहुत ही सुन्दर तरीके से प