#MKGANDHI
मेरी दृष्टि में गाँधी एक ऐसे जादूगर थे जिन्होंने लोगो को और राष्ट्र को अपनी भावनाओ का क्रीड़ा स्थल बना लिया,उन्होंने अपने सिद्धान्तो से समझौता ना कर भारतीय मानस को भ्रमित कर ऐसे निर्णय लिए जिनका देश अभी तक कई मायनो में ताप झेल रहा है, उन्होंने कूटनीति और मानवता को ऐसे सम्मिश्रित किया की न तो कूटनीति और ना ही मानवता के सफल परिणाम सामने दिखे. मेरी दृष्टी में गांधी एक साधारण व्यक्ति थे जिनको असाधारण परिस्थितियों ने महात्मा बना दिया।