#MKGHANDHI
महात्मा गाँधी मेरी दृष्टि में 100 शब्दों में
मोहनदास करमचंद गाँधी, महात्मा गांधी, बापू, राष्ट्रपिता संबोधनों को सुनते ही आँखो के आगे खड़ा हो जाता है एक प्रभावशाली व्यक्तित्व शारीरिक शक्ति से ज्यादा मानसिक शक्ति की महत्ता समझाने वाला व्यक्तित्व, बातें कम और अपने नाम को सार्थक करता हुआ, 'मोहनदास करमचंद' ईश्वर का दास और कर्म की पूजा करने वाला व्यक्तित्व विरोध और मलामतों के बावजूद अपने निर्णय पर अडिग रहने वाला व्यक्तित्व, कूटनीति और राजनीति से वास्ता रखते हुए भी सत्य और अहिंसा के पुजारी कहलाने वाले व्यक्तित्व
आपको शत शत नमन
सुरभि शर्मा