Hindi Quote in Shayri by Atul Kumar Sharma ” Kumar ”

Shayri quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

कविता - #वो_तो_एक_ही_थे

अपने बच्चों की खातिर हर सुख का त्याग करे,वो *माँ* होती है..
पर जो पराये बच्चों को भी अपनी ममता की छाँव दे ,वो सिर्फ *देवी माँ* होती है...

मुमकिन है आज ये भी की हर घर में आपको *युद्धिष्ठिर* मिल जाए,
पर सत्य के लिए अपना सब कुछ लुटा देने वाले वो *राजा हरिश्चंद्र * तो एक ही थे...

मुमकिन है ये भी हर बेटा *श्रवण कुमार* हो जाए,
पर पित्रआज्ञा मान सब त्याग वन जाने वाले वो* राम* तो एक ही थे..

मुमकिन हे ये भी ,आज हर मित्र *कृष्ण* हो जाए,
पर परिणाम जानते हुए भी मित्र ऋण की खातिर प्राण न्योछावर कर दे वो *कर्ण* तो एक ही थे...

मुमकिन है ये भी आज हर प्रेम दीवानी *राधा* हो जाए,
पर पीकर जहर का प्याला प्रीत की रीत निभाने वाली वो *मीरा* तो एक ही है...

Atul Kumar Sharma

Hindi Shayri by Atul Kumar Sharma ” Kumar ” : 111035359
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now