Hindi Quote in Shayri by Namita Gupta

Shayri quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

#काव्योत्सव , ॥ प्यार कहाँ है तू ॥
प्यार की एक बूंद को
हम तरसा किए ,
खुदा से बहुत मिन्नतें भी किए ।
घर में ढूंढा उसे ,
ढूंढा बाजारो में ,
नद , नदियां, वन , पर्वत, हिमालय मे भी ,
तुममें ,उसमें भी देखा
पर प्यार मुझे कहीं मिला ही नहीं ?
मन बोझल ,दुखी ,बेकरार हो गया ।
प्यार की एक कसक ,
मन में खटकती रही ,
दिल हिरनी सा घायल
तड़पता रहा ,
मन ही मन दिल को सहलाने लगी ,
प्यार के अमृत से खुद को नहलाने लगी ।
दिल को ठंडक मिली ,
करार आ गया ।
खुद को ही खुद से ,
किया प्यार ,
जीवन में फिर बहार आ गया ।

Hindi Shayri by Namita Gupta : 111035033
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now