Hindi Quote in Blog by Sonia chetan kanoongo

Blog quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

#MKGANDHI

भारत के राष्ट्रपिता और स्वतंत्रता संघर्ष के सूत्रधार कहलाये हमारे महात्मा गांधी, 'विश्वास करना एक गुण है, अविश्वास दुर्बलता कि जननी है'ऐसे अनमोल वचन के वक्ता श्री मोहनदास करमचंद गाँधी 2 अक्टूबर 1869 को भारत देश की भूमि में जन्म ले भारत को असीम गौरव प्राप्त कराए,
 सत्याग्रह  के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे महात्मा गांधी, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया।
'केवल प्रसन्नता ही एकमात्र इत्र है, जिसे आप दुसरो पर छिड़के तो उसकी कुछ बुँदे अवश्य ही आप पर भी पड़ती है' ऐसी सोच के धनी महात्मा गाँधी हमारी प्रेरणा रहे।

Hindi Blog by Sonia chetan kanoongo : 111034740
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now