#MKGANDHI
ये बात निर्विवाद सत्य है कि 'गांधी' शब्द केवल नाम ही नहीं, बल्कि सशक्त विचारधारा है जो समय के साथ और भी अधिक प्रासंगिक हो गयी है।
यदि मैं अपनी दृष्टि से गांधीजी की बात करूं तो मेरी नजर में वे सामाजिक क्रांति के श्रेष्ठ नायक रहे हैं। उनके लिये 'श्रम' सर्वाधिक महत्वपूर्ण था और मुझे लगता है, आज के दौर में एक श्रमनिष्ठ समाज की जरूरत हमें पहले से भी अधिक हैं। और इसमें कोई दो राय नहीं कि ऐसा समाज हम उनके आदर्शों पर चल कर ही ला सकते है, भले ही उसका स्वरूप कुछ आधुनिक क्यों न हो।