#KAVYOTSAV
एक प्रश्न
एक पत्नी ने पूछा अपने पति से
" मैं क्या हूं आपके लिए ?"
सुबह की एक चाय, ऑफिस में टिफिन
शाम को फिर एक चाय ,रात का खाना ?
कभी आपके नाम और पहले
लगने वाला एक नाम ?
घर के बाहर नेम प्लेट में साथ
लिखने वाला एक नाम ?
बच्चों को संभालने वाला एक व्यक्तित्व ?
बूढ़े मां बाप की सेवा करने वाली एक इंसान ?
जिसने हमेशा उनको अपना ही माना ?
शहर से बाहर हो अगर तो घर का चौकीदार ?
जो घर से, बच्चों से, बूढ़े मां बाप से
आपको निश्चिंत रखें ? या फिर
सुबह उठते ही याद आने वाला एक चेहरा,
जो खिड़की से आती सुनहरी किरण
की तरह खुशनुमा है ।
हवा का झोंका ? जिससे बालों की लट उडे
ऐसा ही एक प्यारा सा एहसास !
बारिश आए तो मिट्टी की सौढी सौढी
खुशबू के साथ गरबा गरम पकौड़ा की
सुगंध मिलाकर आपके चेहरे पर हंसी
लाने वाला एक खूबसूरत अस्तित्व ?
जो आप से बहुत अलग हो, फिर भी
आप से हमेशा सुलझकर रहने वाली
एक नारी ? या आप से बहुत अलग
पर फिर भी यूं ही साथ रहने वाला
क्योंकि जिसे आप अलग नहीं कर सकते इसीलिए एक नाम का हमसफर !!
- श्वेता तलाटी
-वडोदरा