#Kavyotsav
मेरा राजनीति प्रेम
मैं BJP का कायल हूँ
कांग्रेस का आभारी हूँ
समाजवादी में जगह ढूंढ रहा हूँ
बसपा का प्रभारी हूँ।
मुझे पसंद हैं –
कांग्रेस के घोटाले,
लठैत समाजवाद वाले,
भाजपा का राम अलाप,
बसपा का दलित प्रलाप।
ये मौसेरे हैं बस चोर नही
जनता जागरुक है, पर उसे कोई ठोर नही
नम्बर से ये आते – जाते
इसीलिए नही घबराते।
एक बार जगी एक आश
वो पूरी हो जाती काश
एक पार्टी बनी आप
पर अरविंद निकला सबका बाप।
हमें राजनीति के इस चरित्र को थूकना होगा।
एक बार फिर से पांचजन्य फूंकना होगा।।
सोनू कसाना