#kavyotsav
*तो कुछ बात बने*
बातो बातो में ख़ामोश तो सभी हो जाते हैं,
कोई ख़ामोशी से कुछ बोल दे, तो कुछ बात बने।
प्यार में धोका तो सभी देते हैं,
किसीको धोके में प्यार हो जाये, तो कुछ बात बने ।
सहर से शाम तक का साथ तो सभी देते हैं,
कोई शाम से सहर तक साथ दे दे, तो कुछ बात बने ।
इंसान होने की बातें तो सभी करते हैं,
कभी किसी इंसान में इंसानीयत दिख जाये, तो कुछ बात बने ।
बातें तो सब करते हैं,
बातो बातो में कुछ बात हो जाये, तो कुछ बात बने ।
©कल्पना