#MERAKRISHNA
मेरा कृष्णा
कृष्णा मेरे लिए कर्म है। जैसा उन्होंने अर्जुन से कहा था कि तुम फल की चिंता मत करो केवल अपना कर्म करो। तो केवल कर्म करो और जीवन को सफल बनाओ। यदि हम कर्म की तरफ अपना ध्यान और जीवन लगा दे तो जीवन मे कभी भी नकारात्मक सोच नही आ पायेगी जिससे हम दूसरे इंसानो ओर पशुवों के प्रति करुणा की भावना ला सकते है और यदि करुणामयी कर्म होगा तो संसार मे कोई किसी का दुश्मन नही होगा। सब अपना अपना कर्म करेंगे कोई किसी के प्रति वैर वैमनस्य की भावना नही ला पायेगा क्योंकि सबके पास अपने कर्म के अलावा कुछ भी सोचने का समय नही होगा।
राजेश मेहरा
नई दिल्ली