#FRIENDSHIPSTORY
" सांझी पीर"
" अनिल कई दिनों से परेशान है।"
"आपने पूछां नहीं आपका तो जिगरी दोस्त है।"
"उसकी बेटी रिया का इंजीनियर कालेज में दाखिले का आज अंतिम दिन है और बैंक से लोन भी समय पर नहीं मिल पा रहा है।"
तभी उनका बेटा वंश आकर पूछंता है।
"पापा मेरे बर्थडे पर आप मुझे बाईक दिला रहे हो न।"
"हाँ बेटा,सब इंतजाम हो गया कल ही बुक करा देगें।"
"पापा एक बात कहूँ,क्या ऐसा नहीं हो सकता इन पैसों से आप रिया की फीस भर दें।
और जब अनिल अंकल का लोन पास हो जाए तब मुझे बाईक दिला दें।"
मधु जैन जबलपुर
madhuneer1958@gmail.com