अपने ही घर में अजनबी

कभी-कभी बहुत कुछ कहना होता है,
मगर आवाज़ साथ नहीं देती।
गले में कितनी ही बातें अटकी रहती हैं,
और होंठों पर मुस्कान रखनी पड़ती है।

अंदर जाने कितने तूफ़ान उठ रहे होते हैं,
मगर बाहर से सब सामान्य दिखाना पड़ता है।
आँखें रोना चाहती हैं,
और हम उन्हें हँसने की वजह दे देते हैं।

निवाला गले से नहीं उतरता,
फिर भी कह देते हैं भूख नहीं है।
कोई चेहरे की थकान नहीं पढ़ता,
सब बस मुस्कान देखकर लौट जाते हैं।

घर वही है, दीवारें वही हैं,
लोग भी वही हैं जिनके बीच कभी सुकून मिलता था।
मगर अब उन्हीं के बीच बैठकर
अक्सर लगता है जैसे किसी और के घर में आ गई हूँ।

जिनसे कभी हर बात कह दिया करती थी,
आज उन्हीं से अपने आँसू छिपाने पड़ते हैं।
जिनकी आवाज़ सुनकर मन हल्का होता था,
अब उन्हीं की मौजूदगी में
दिल और भारी हो जाता है।

समझ नहीं आता कि बदला क्या है
रिश्ते, लोग, घर या मैं…
बस इतना जानती हूँ कि
अब पहले की तरह कहीं मन नहीं लगता।

कभी-कभी रात को चुपचाप सोचती हूँ,
काश कोई मेरे चेहरे को नहीं,
मेरी ख़ामोशी को देख पाता।
काश कोई समझ पाता कि
मैं चुप इसलिए नहीं हूँ कि कहने को कुछ नहीं,
बल्कि इसलिए कि अब कहने की हिम्मत नहीं बची।

और फिर सुबह होती है,
मैं वही मुस्कान पहन लेती हूँ,
वही सबके बीच बैठती हूँ,
वही कहती हूँ मैं ठीक हूँ।

बस अब यह नहीं जानती
कि यह सबको यक़ीन दिलाने के लिए कहती हूँ,
या ख़ुद को…
प्राची गुर्जर …..

Hindi Poem by prachi Gurjar : 112040557
Manish Patel 5 day ago

हिम्मत से मर्दा तो मदद के लिए खुदा

prachi Gurjar 2 week ago

Thank you for sharing your thoughts ,Vijay but this poem is actually about a girl who is about to get married….. She is experiencing a strange feeling of distance from her own home and family, knowing that her life is about to change….. Sometimes even when people love and value us, the thought of leaving everything familiar can make us feel emotionally distant and unheard.

prachi Gurjar 2 week ago

शेखर जी, आपका दिल से आभार। कुछ दिनों से बीमार थी, इसलिए लिख नहीं पाई। अब फिर से लिखना शुरू करूँगी। आपका स्नेह यूं ही बना रहे।

prachi Gurjar 2 week ago

बहुत-बहुत आभार शेखर जी। आपने मेरी भावनाओं को शब्दों से भी बेहतर समझा। आपका ये स्नेह ही लिखने की प्रेरणा है।

Vijay 2 week ago

I don't know actually what about this, but I think when people don't give value to us that this type of things happened

shekhar kharadi Idriya 2 week ago

कुछ हफ्तों के बाद आपकी रचना पढ़ने मिलीं। शायद आपको टाईम नहीं मिलता होगा। फिर भी यह एक अच्छी बात है कि आप पुनः लौट आयीं।

shekhar kharadi Idriya 2 week ago

अद्भुत और बेहद गहरा आत्म-विश्लेषण ! चेहरे कि झूठी मुस्कान बनाम रूह का सन्नाटा, इस विरोधभास कविता ने बहुत खूबसूरती से पकड़ा है । ' कोई चेहरे की थकान नहीं पढ़ता और अंत में खुद को झूठा दिलासा देना, आधुनिक जीवन के अकेलेपन की एक सजीव तस्वीर पेश करता है। लाजवाब रचना।

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now