“जो उम्र बची है”

एक उम्र ढलने को है
और एक लम्हा है
जिसे अब तक जिया नहीं।

बचपन रेत-सा था,
हथेलियों में ठहरा भी नहीं
और पलकों से फिसल गया।

जवानी आई
तो ख़्वाब साथ लाई,
मगर ज़रूरतों ने
एक-एक करके
उनकी आवाज़ धीमी कर दी।

हम हर रोज़ कहते रहे
आज नहीं…
कल जिएँगे।

और पता ही नहीं चला
कब वो कल
हमारी पूरी उम्र ले गया।

अब बचपन से क्या माँगूँ,
वो तो मुझे बड़ा कर चुका।

जवानी से क्या माँगूँ,
उसने मुझे थकना सिखा दिया।

और बुढ़ापे से
बस इतना चाहूँगी

जब वह आए
तो मेरे पास
कोई बड़ा सपना नहीं,
बस एक शांत मन बचा हो।

एक शाम
जिसमें कोई जल्दी न हो।
एक रात
जिसमें कोई पछतावा न हो।

और एक साँस…
जिसे लेते हुए
मुझे पहली बार लगे

मैंने ज़िंदगी को
कल के लिए नहीं,
आज के लिए जिया था।
प्राची गुर्जर …..

Hindi Poem by prachi Gurjar : 112034669
shekhar kharadi Idriya 3 month ago

साहित्यिक वार्तालाप के लिए मुझे अति प्रसन्नता हुई, इसके लिए पुन: धन्यवाद...

shekhar kharadi Idriya 3 month ago

प्राची, यह तो आपकी लेखनी की गहरी सामर्थ्य, दक्षता (काबिलियत) का उतकृष्ट परिचय व परिणाम हैं, जिसके अनुरूप पंक्तियां लय, गति, अवधि से चलती है। अलग अलग-थलग विषय पर विशेष शब्दों का विस्तृत चयन करके काव्य माला में श्रेणीबद्ध पिरोना अद्भुत कार्य हैं। अंत में विशुद्ध हिंदी भाषा में हृदय स्पर्शित मंतव्य देने के लिए स्नेहिल भाव से कोटि-कोटि आभार..

Hemant Parmar 3 month ago

mast...👍 kabhi kabhi waqut ke sath, Sub thike nahi khutam ho jata he wo na kisi ki parwah karta he na rukta he bus gujarta hi rahta he...🙏 jindgi shiyed isiye ka name he duriya,majburiya or tanhiya jaise bhi bus hume jina he chahe sukh mile ya dukh, kisi ka sath mile ya akle har hal ma jina hi padega...🙏

prachi Gurjar 3 month ago

शेखर , आपकी इस गहरी और आत्मीय टिप्पणी के लिए हृदय से आभार। आपने मेरी पंक्तियों के मर्म को जिस संवेदनशीलता से समझा है, वह मेरे लिए किसी पुरस्कार से कम नहीं है। आपका यह प्रोत्साहन मुझे और बेहतर लिखने की प्रेरणा देता रहेगा। बहुत-बहुत धन्यवाद।

prachi Gurjar 3 month ago

आपकी सुंदर समीक्षा के लिए दिल से धन्यवाद शेखर जी 🙌

shekhar kharadi Idriya 3 month ago

प्राची, अंतिम पंक्तियां गहरा भावार्थ समझाती क्योंकि कल अनिश्चित हैं, वास्तविक जीवन वही है जो आज हमारे पास हैं।

shekhar kharadi Idriya 3 month ago

जीवन के गुजरते वक़्त, आयु का परिवर्तनशील ऋतुचक्र, अधूरे सपनों , जिम्मेदारीयों के बोझ तले दबती अनगिनत अच्छाएं, तथा अंतत: शांति एवं संतोष की तलाश को व्यक्त करती उम्दा अभिव्यक्ति...

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now