निराशा को निराश करने हेतु 5 पॉइंट्स
(१) घर से बहार निकलते ही आपके सिर पर किसी ने ऊपर से कचरा डाला, क्या आप उस कचरे को साफ करेंगे या वैसे ही रहेंगे? अगर हा, तो निराशा भी उस कचरे की तरह है, जब तक सिर पर रहेगा उसकी बदबू आती रहेगी।
(२) दूसरों की मदद करने वाले कही पर भी है इस जहां में, तब तक कोई तकलीफ ऐसी कहा जिसकी पीड़ा कम न हो।
(३) आप निराश खुद से हो, तो भी इलाज खुद ही करोगे। और लोगो से हो तो भी इलाज खुद ही करोगे।
(४) दिल ने न धड़कना छोड़ा, फेफड़ों ने न साँस लेनी छोड़ी तो एक छोटी सी बात पर अपने खुशी और सुकून की मुस्कान क्यों छोड़ी?
(५) आप निराश कहा हो? जो चीजें आप से जुड़ी हुई है वह आप के अनुकूल नहीं है तो किसी और तरह से अनुकूल होगी, सही संगत, सही कर्म और सही विचार ही भाग्य बदल देंगे।