Hindi Quote in Poem by Vandna Sharma

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

---

*मेरे शहर, बिजनौर*
_डॉ वंदना शर्मा_

ए मेरे शहर 'बिजनौर'
तेरे बारे में दुनिया कुछ भी कहे
पर मेरे लिए तू खास है
तेरी गलियों में मेरा बचपन बीता
वो सुनहरे दिन, वो स्कूल की यादें
तेरे संग खेलकर मैं बड़ी हुई
वक्त के तूफानों को दोनों ने झेला
दुःख के झमेलों को, खुशी के ठिठोलों को
बदलते रिश्तों को, निरन्तर परिवर्तन को
दोनों ने साथ देखा हर समय
तूने मुझे पहचान दी
एक नई उड़ान दी
जिन्दगी के कुछ खास लम्हें भी
जिए तेरी गोद में
कुछ यादें अनकही
कुछ खुशबुएँ अनछुई
कुछ अहसास पहली बार जिए
कुछ सपने तेरे साथ बुने
कुछ बरसातें बड़ी खास रही
वो पहली दुआन प्यार की
वो मीठी यादें टकरार की
तेरे संग-संग तो जाना मैंने
हर रंग जिन्दगी का पहचाना मैंने
ए मेरे शहर, मेरे हमसफर
तुझे है सलाम मेरा
मेरी यादों में अमर रहेगा नाम तेरा...

_Vandna_

Hindi Poem by Vandna Sharma : 112026385
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now