Hindi Quote in Poem by PRASANG

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

“वक़्त और हम"

जिसे समझना था उसे कभी हम समझ न पाए,
साँसे तो चलती रही पर एक पल हम जी न पाए।

वक़्त के धागों में उलझ कर रह गई हर बात यहाँ,
दिल तक पहुँचा सच मगर होंठ उसे कह न पाए।

दौर था समझदारी का फिर भी फ़ासले बढ़ते रहे,
हम क़रीब होकर भी रिश्तों से रिश्ते जोड़ न पाए।

हर तरफ़ शब्दों का शोर था मगर यहाँ सन्नाटा रहा,
हमें जो महसूस हुआ वो भी किसी से बता न पाए।

ख़ामोशियों ने भी कई राज़ सीने में दफ़न किए,
हम जो थे अंदर से वह चेहरा कोई देख न पाए।

जिसको समझा था अपना वो भी अपना न हुआ,
हम ही “प्रसंग” थे जो खुद को भी समझ न पाए।

प्रसंग
प्रणयराज रणवीर

Hindi Poem by PRASANG : 112021854
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now