सोचती हूं !
सोचती हूंँ, हर रोज़
इन शहरों में ठहरकर ,
कुछ लिखूँ तेरे लिए
मन की गहराई में
थोड़ा सा झांँककर ।
पढ़ती हूँ हर पल
तेरी स्मृतियांँ ,
वो सुंदर पंक्तियांँ
जो बरसों से ,
बेजान-सी पड़ी थीं
मन की संदूक में।
फिर वही रूक जाती हूँ
ये सोचकर कि ,
तुम गाँवों में मायूस-तन्हा
मुझे कैसे याद करते होगे ।
तब मैं बेहद सोचती हूँ
तुम्हारे बारे में,
मधुमालती की ,
मंद-मंद खूश्बु लेकर
मुस्कुराती हुई ।
केवल मेरी तरह...
जब तुम मुस्कुराए होगे
रातरानी की ,
तेज-तेज सुगंध लेकर
अकेले में ,
केवल मुझे सोचकर ।
तब मैं सच में
तुम्हें मिली हूँगी
ख़्वाब में आकर ,
प्यार का एहसास बनकर।
©©- शेखर खराड़ी
तिथि -२८-१०-२०२६