🌸 मैं "नारी'' 🌸🌸
मैं अटल हूँ, मैं सफल हूँ,
हर मुश्किल में भी अविचल हूँ।
मैं शक्ति हूँ, मैं साहस हूँ,
मैं अपनी एक पहचान हूँ।
जो ठान लिया, वो कर दिखाऊँ,
मैं हौसलों की एक उड़ान हूँ।
नारी के हर रूप में
मैं सम्मान और स्वाभिमान हूँ।
मैं नारी हूँ, मैं शक्ति हूँ,
मैं सपनों की उड़ान हूँ।
अपने दम पर आगे बढ़ती,
मैं भारत की पहचान हूँ।
दीप ✍️✍️