Hindi Quote in Poem by Sudhir Srivastava

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

चौपाई छंद - मानव बोलो कब चेतोगे

मानव बोलो कब चेतोगे।
कब तक आखिर तुम भोगोगे।।
मूरख बनकर क्या पाओगे।
सच है क्या बतला पाओगे।।

साथ समय के खुद को बदलो।
या फिर खुद को ही तुम छल लो।।
अच्छा होगा अब तुम जागो।
या चाहो तो रहते भागो।।

मुफ्त ज्ञान को भाव न देते।
इसीलिए अब तक नहिं चेते।।
जैसा चाहो करते रहना।
कर्मदंड को सहते रहना।।

हाथ पकड़कर कौन चलेगा।
कौन किसी के लिए गिरेगा।।
सबको तो अपना हित दिखता।
दूजा हित कोई क्यों पिसता।।

यही समस्या सबसे भारी।
रखता कौन किसी से यारी।।
कर लो तुम अपनी तैयारी।
झूठी सबकी है लाचारी।।

सुधीर श्रीवास्तव

Hindi Poem by Sudhir Srivastava : 112030384
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now