अब तो जाना होगा:
वह शव बन गयी
अब तो जाना होगा,
वह जल चुकी
अब तो जाना होगा।
वह देह छोड़ चुकी
अब तो जाना होगा,
वह बोलना छोड़ चुकी
अब तो जाना होगा।
प्यार धुँआ हो गया
अब तो जाना होगा,
साथ बुझ गया
अब तो जाना होगा।
बाँह छूट गयी
अब तो जाना होगा,
कर्म रुक गये
अब तो जाना होगा।
*** महेश रौतेला