एक लड़की अपनी शादी के बाद अपने पहले प्यार से मिलने आई।
गले तो नहीं मिली, लेकिन उसकी हालत देखकर वह बहुत रोई।
लड़का भी भीतर ही भीतर रो रहा था, पर बाहर से चुप था।
लड़की, खीजते हुए बोली,
"आज भी तुम चुप हो, और ये आँसू… तुम्हें तो मुझसे प्यार ही नहीं था!"
लड़के ने बड़े ही तकलीफ से कहा,
"पागल, मैं तो तुमसे बहुत प्यार करता था।
और अगर मैं तुम्हें भगा भी ले जाता, तो क्या तुम खुश रह पातीं?
और अगर तुम खुश भी रहतीं, तो क्या तुम्हारे बिना तुम्हारे माता-पिता खुश रह पाते?
ना, ये संभव नहीं था।
कोई बात नहीं, इस जन्म में ना सही, अगले जन्म में हम जरूर मिलेंगे।
और ये बात अब तुम्हें समझ नहीं आई होगी,
लेकिन जब तुम मां बनोगी, तब सब समझ आ जाएगा।"
लड़की अपने आँसू पोंछते हुए बोली,
"अब जा रही हूँ, अपना ख्याल रखना।
मुझे भूलने की कोशिश करना।
तुम्हारी जिंदगी में भी कोई आएगा,
लेकिन मेरी तरह नहीं… तुम्हारा साथ निभाने वाली।"
लड़का हलके से मुस्कुरा के हाँ में सर हिलाया और दोनों अलग हो गए।
मिलकर भी हम अधूरे ही रह गए,
कुछ ख्वाब थे जो आँसुओं में बह गए।
तुम अपने फर्ज़ों में बंधे रहे उम्र भर,
और हम तुम्हारी यादों में ही सिमट कर रह गए। 💔✨
_ A singh