शीर्षक: "श्रमण चर्या का बदलता चोला"
ब्रह्म मुहूर्त में जो उठकर, आत्म-ध्यान में लीन थे,
जैन आगम के वे साधक, संयम में प्रवीण थे।
पर आज देख कर ये दृश्य, मन भारी हो जाता है,
जब साधु वेश में कोई, सुबह नाश्ता चबाता है।
कहाँ गई वह 'नवकारसी', कहाँ गया वह त्याग?
चाय की चुस्की में अब, जाग रहा अनुराग।
दोपहर की गोचरी तो बस, एक रस्म बन गई है,
साधु की वो तप-तपस्या, अब तो कहीं खो गई है।
सूरज कहता - "सावधान! अब विदा मुझे तुम होने दो",
चौ विहार का समय हुआ, अब जठराग्नि को सोने दो।
मगर शाम के पाँच बजे भी, जो भोजन की आस रखे,
वो क्या खाक मुमुक्षु होगा, जो जीभ पर ना लगाम रखे।
चामुंडराय ने क्या सोचा था, क्या ऐसे होंगे निर्ग्रंथ?
क्या भोग-विलास की राह चलेगा, ये पावन जैन पंथ?
श्वेत वस्त्र तो धारण किए, पर मन में भारी लालसा है,
ये श्रमण धर्म है या बस, सुविधानुसार एक तमाशा है?
तप की अग्नि ठंडी पड़ी, इंद्रियों का जोर बढ़ा,
साधुता की बलि चढ़ाकर, स्वाद का चस्का खूब बढ़ा।
आशीष! देख ये विडंबना, रक्षक ही भक्षक बनता है,
शास्त्रों का शासन रोता है, जब संयम रोज मरता है।
Adv.आशीष जैन
7055301422