Hindi Quote in Poem by Anup Gajare

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

“भेड़ियों के बीच”
_______________________________

मुझे काट दो—
टुकड़ों में बाँट लो।
हर कोने में दुबके हैं साये,
किसकी सिसकी
कौन सुन पाए—
किसे फ़ुर्सत है अब रोने वालों की?

कभी अपने हथियारों को
थोड़ा और धारदार बना लो;
मैं कोई अँधेरा नहीं,
जिसे तुम काट न पाओ।
कोनों में दुबका
कोई भयछाया भी नहीं हूँ—
मैं तो बस
अपनी ही देह का सच लेकर
तुम्हारे सामने खड़ा हूँ।

अपनी भूख बुझा लो—
पर मेरे टुकड़ो को
अग्नि के हवाले मत करना,
फ्रिज की ठंडाई में
सुन्न भी मत बनने देना।

बोटी–बोटी कर
भेड़ियों को खिला दो—
वे कुर्सियों से चिपके भेड़िये हैं,
जिन्हें लजीज़ कुर्सियाँ पसंद हैं,
और पसंद है
ठंडा गोश्त भी।
______________________________________________

Hindi Poem by Anup Gajare : 112006891
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now