Zakhmi Dil AashiQ Sulagte Alfaz
1 year ago
सुनो ना,
ये सच है कि जीवन अपनी मर्ज़ी से
जीने का अधिकार है,
हँसने-मुस्कुराने और मौज-मस्ती
करने का भी पूरा इख्तियार है,
न कोई रोकेगा तुम्हारी खुशी को
न तुम्हारी आज़ादी को,
ये तुम्हारा जीवन है इसे, अपने ढंग से
सजाओ, ये तुम्हारा संसार है,
मगर जो बात तुमने उठाई है
वो बहुत गहरी और ज़रूरी,
किसी का दुःख समझ नहीं पाते तो
उसे बढ़ाओ तो नहीं,
बस इसी सूत्र को पकड़कर, मैं
कुछ लिखने की कोशिश करता हूं..✍️
आज़ादी का असली अर्थ
खुली हवा है, खुला गगन है
पंख खोलकर उड़ जाओ तुम,
अपनी मर्ज़ी का हर पल जी लो
अपने सपनों को चुन लो तुम,
हंसो, गाओ, नाचो, झूमो
ये अधिकार तुम्हें कुदरत ने दिया,
अपनी धुन में मस्त रहो तुम
कौन कहेगा रुक जाओ तुम,
मगर सुनो, ये जीवन डोरी
एक दूसरे से बंधी हुई,
ख़ुद की राहें रौशन हों तो
थोड़ी सी रोशनी औरों को भी दो,
अगर किसी के आँसू न पोंछ सको
तो उन आँखों को और न रुलाओ,
अपने सुख में मगन हो मगर
किसी की पीड़ा को और न बढ़ाओ,
सम्मान अगर देना मुश्किल है
तो मत दो, कोई गिला नहीं,
पर इस जग में जीने वाले का
तुम अपमान तो मत कर डालो,
किसी की इज़्ज़त छीन लेना
ये आज़ादी नहीं ये तो ज़ुल्म है,
अपनी खुशी के चक्कर में
किसी और का दिल तो मत उछालो,
और ये बात जो तुमने कही है
ये तो है सब से बड़ी सीख,
किसी को जाने बिना दूसरों की
बातों पर यकीन कर के उस शख़्स को
गलत समझना ये सही बात नहीं,
सुनी-सुनाई बातों पर क्यों
किसी का चरित्र आँकते हो.?
जब तक न देखो अपनी आँखों से
क्यों किसी पर इल्ज़ाम लगाते हो.?
हर इन्सां एक कहानी है
हर दिल में एक जहान छुपा,
बिन समझे परखे जो फैसला हो
वो फैसला है सिर्फ़ सज़ा,
आज़ादी का मतलब बस इतना
कि तुम अपने लिए जियो,
मगर शर्त ये है मेरे दोस्त
औरों का रास्ता न बदरंग कर दो,
तुम जियो अपनी शान से
पर जीना औरों का भी आसान कर दो,
यही है इन्सानियत का फ़र्ज़
इसे अपने दिल का ईमान कर लो..🤗😇