सत्य भी मैं
सनातन भी मैं।

आसमान भी मैं
धरातल भी मैं।

प्रबल भी मैं,
अखंड भी मैं।

मधुर भी मैं,
प्रचंड भी मैं।

शून्य भी मैं,
अनन्त भी मैं।

शुरूआत भी मैं,
अन्त भी मैं।

आज भी मैं,
कल भी मैं।
आने वाला पल भी मैं।

कौतूहल भी मैं,
हलचल भी मैं।
-----आनन्द

Hindi Poem by Anand Kumar : 112001802

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now