तुम्हारी यादें अब साँसों में बस गई हैं,
दूरी होते हुए भी ये रगों में उतर गई हैं।
मन करता है एक बार सब कुछ कह दूँ तुमसे,
दिल के हर राज़ को रख दूँ बस तुम्हारे सामने।
अगर पास होते तो सीने से लगा लेती तुम्हें,
दुनिया भूलकर बस अपना बना लेती तुम्हें।
पर दूरियों ने जैसे कोई कैद-सा कर दिया है,
फिर भी ये दिल तुम्हें हर पल शिद्दत से याद किया है।
बस अरमान है, एक बार बातें हो जाएं हमसे,
रूह भी सुकून पाए, और दिल भी भर जाए तुमसे।
Kajal Thakur 😊