"सफर-ए-वियोग"

दिल में कुछ अजनबी रोग लिए बैठी हूँ,
ज़िन्दगी में कुछ मतलबी लोग लिए बैठी हूँ।

वो संग-ए-दिल मेरी खुशियों का क़ातिल,
मैं हैरान उस पे सौ सोग लिए बैठी हूँ।

ना दर, ना दीद, और वो इश्क़-ए-ख़ुदा,
मैं किस बेवफ़ा का जोग लिए बैठी हूँ।

हर मोड़ पे छल, हर राह पे तन्हाई है,
मैं ज़ख़्मों का ही अनुरोग लिए बैठी हूँ।

वो छोड़ के मुझको गैरों का हो बैठा है,
मैं सफ़र-ए-इश्क़ में वियोग लिए बैठी हूँ।

"कीर्ति" क्या कहे कोई हाल-ए-दिल अपना,
मैं अरमानों का परितोग लिए बैठी हूँ।

Kirti Kashyap "एक शायरा"✍️


संग-ए-दिल = कठोर-हृदय, निर्दयी, बेरहम,
सोग = दुख, शोक, या मातम
अनुरोग = प्रेम, मोहब्बत
परितोग = त्याग, अवसाद

Hindi Shayri by Kirti kashyap : 111995381
Kirti kashyap 1 year ago

Wah bahut badhiya👌

jagrut Patel pij 1 year ago

हर मोड़ छल, हर राह पे तबाही है, इश्क़ मेला ज़ख्मों का, हर मोड़ तन्हाई है.. वो छोड़ मुझकों गैरों का हो रहा, मैं ने इस सफ़र बरबादी कमाई है...

Kirti kashyap 1 year ago

बहुत बहुत शुक्रिया 🙏

jagrut Patel pij 1 year ago

Bahot bahot khub👏👏

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now