काम शब्द से औरत का पुराना नाता है
सुबह की अलार्म से लेकर
रात को बिस्तर पर जाने तक
सिर्फ काम-काम ही आता है
कभी ये काम
कभी वो काम
कभी ऐसे काम
तो कभी कुछ वैसे काम
कभी घर में काम
तो कभी दफ्तर का काम
कभी बच्चों का काम
तो कभी रसोई में काम
जिसकी कोई गिनती नही
कभी कोई तारीफ नही
सिर्फ ये कह देना
ये तुम्हारा ही तो काम है
सिर्फ काम के अलावा
एक औरत को न कोई काम है
इसलिए तो औरत शक्ति है
और सबसे महान है।।

मीरा सिंह

Hindi Motivational by Meera Singh : 111995239
Meera Singh 1 year ago

Thank you so much

M K 1 year ago

औरत हूं मैं यही सोच कर सब सहना पड़ता है

Meera Singh 1 year ago

बिल्कुल सही भाई

Lotus 1 year ago

थकान सात फेरों की उम्र भर उतारी ना गई, बेटियां, दो घरों की होकर भी, दोनों घरों से पराई रह गई। Lotus 🪷⭐

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now