है बहुत अँधियार अब सूरज निकलना चाहिए
जिस तरह से भी हो ये मौसम बदलना चाहिए
रोज़ जो चेहरे बदलते हैं लिबासों की तरह
अब जनाज़ा ज़ोर से उनका निकलना चाहिए
अब भी कुछ लोगों ने बेची है न अपनी आत्मा
ये पतन का सिलसिला कुछ और चलना चाहिए
फूल बन कर जो जिया वो यहाँ मसला गया
ज़ीस्त को फ़ौलाद के साँचे में ढलना चाहिए
छिनता हो जब तुम्हारा हक़ कोई उस वक़्त तो
आँख से आँसू नहीं शोला निकलना चाहिए
दिल जवाँ, सपने जवाँ, मौसम जवाँ, शब भी जवाँ
तुझको मुझसे इस समय सूने में मिलना चाहिए

Hindi Poem by Gaurav Pathak : 111994771
Gaurav Pathak 1 year ago

Thank you so much sister Read my book also

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now