तितली
रंग-बिरंगी तितली आई,
फूलों की महफ़िल सजाई।
लाल, नीली, पीली प्यारी,
पंखों वाली नन्ही सवारी। 🌼
कभी गुलाब पे बैठ के हँसी,
कभी चमेली संग बातें करी।
धूप में नाचे, छाँव में गाए,
सारे फूलों संग खेल रचाए। 🌸
छोटी-सी है, नन्ही-सी जान,
फिर भी करती कितने काम।
सबको सिखाती प्यारी बात,
खुश रहो हर दिन, हर रात। 🦋
Writer -
Dharmendra Kumar