हम भारत में रहते हैं l


जहाँ खाने से अपनापन जताते है ,
जहाँ अतिथि देवौ भवः का सिद्धांत निभाते हैं,
हम उस भारत में रहते हैं ।

जहाँ भाषाओं की विविधता है ,
धर्मों का मेला है ह
जहाँ पत्थर भी पूजे जाते हैं ,
नदियों को माता कहते हैं ।
हम उस भारत में रहते हैं ।

जहां सुन्दर वन की हरियाली है ,
ताज महल पर चांद की छटा निराली है ।
जिसे सोने की चिड़िया कहते है ,
हम उस भारत में रहते हैं ।

जिसने मंगल और चाँद पर भी झंडे फहराए है ,
जिसने दिमागी खेल शतरंज को खोजा है ,
गणित में त्रिकोणमिति को जोडा है ।
जिसे शून्य का जनक हम कहते है ,
हम उस भारत में रहते हैं ।

जिसे विश्वगुरु हम कहते है ,
हम उस भारत में रहते हैं ।
गर्व है हमे कि
हम भारत में रहते हैं।

Hindi Tribute by Mahima Gupta : 111993032
Mahima Gupta 1 year ago

जी, भारत जैसी बात और कहाँ!

Bitu 1 year ago

कम लफ्जों में संपूर्ण भारत का गुणगान इसलिए तो हैं मेरा भारत महान

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now