तूफान बदलाव के लिए आते हैं ,
चाहे वो प्रकतिक हो ,
या मानवीय तोर से हमारी ज़िंदगी मे ।
हमे मजबूत करने के लिए ,
हमे वो दिशा ओर रूप देने के लिए ,
या वो बनने मे जिसके
लिए आये है हम जिंदगी मे ।
एक नया जीवन उदय होता है
तूफान का अस्त हो जाने के बाद ।
एक नया बिज अंकुरित होता है
नई बनी परत की नमी के साथ ।
जो गर्म हवा अवरोध पैदा करती ,
वो पौधे को गतिमान करती
ठंडी हवा के साथ |
जो पौधा मुरजा जाना था
फल से पहले सायद ,
वो पौधा समाज मे नई ऊर्जा
उत्पन करता नये फल के साथ |
तूफान बदलाव के लिए आते हैं ,
चाहे वो प्रकतिक हो ,
या मानवीय तोर से हमारी ज़िंदगी मे ।
हमे मजबूत करने के लिए ,
वो दिशा ओर रूप देने के लिए ,
या वो बनने मे जिसके
लिए आये है हम ज़िंदगी मे ।
-अरुण