सावन आत्म मंथन माह ---
शिव सावन जन्म जीवन
आत्मा परमात्मा ईश्वर
बोध समान सावन!!
आत्म बोध शोध सत्य
जन्म जीवन काल चक्र
पथ पड़ाव सावन!!
आत्म शुद्धि मन बुद्धि
प्रवृति चंचल चित्त नियंत्रण
शिवसावन!!
युग जीवन साध्य साधना
आराधना यज्ञ अनुष्ठान ध्येय
ध्यान अंतर्मन सावन!!
शिव सत्य जीवन तत्व
कर्म धर्म मर्म आत्म चिंतन
मंथन महत्व का सार सत्यार्थ.
सावन!!
बारह मास का वर्ष
छः ऋतुए मौसम चार
शिव आराधन आत्म तत्व
सत्य बोथ आत्म मंथन का
सावन मास!!
सात्विक जीवन आहार
अर्घ आराधना नियति नेक
शिव मंगल गान!!
अभिषेक आराधना शांत
चित्त सांयमित संतुलित
विशुद्ध सात्विक जीवन
व्यवहार!!
सावन आत्म मंथन
आत्मा ईश्वर सत्य सद
चरित्र निर्माण निर्विवाद
निर्विकार सावन!!
नन्दलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर गोरखपुर उत्तर प्रदेश!!