शिव महिमा और सावन--
शिव महिमा का सावन
शिव तत्व महत्व का सावन
सावन के दो रूप जैसे
शिव स्वरूप एक सावन!!
मनभावन हरियाली
खुशहाली झूला
मेंहदी सखी पिया मिलन
हसीं ठिठोली जीवन आनंद
मंगल शिव समरस दूजा न
कोई सावन!!
विकट विकराल
रौद्र रूप जैसे
खुला शिव त्रिनेत्र
समय सावन!!.
कही हसीं ख़ुशी
मुस्कान पिया बदरा
बरसात सुहाना सावन!!
सुंदर सुगंध मंद
पवन शीतल चाँद
चांदनी अँधियार
उजियार जैसे जिंदगी कि
फुहार बाहर सावन!!
भाई बहन रिश्ता
पावन रक्षा बंधन पर्व
हर्ष हर्षित देश समाज
सावन!!
सोमवार उपवास
शिव शंकर भोले
अभिषेक!!
शिवालय मे जन जन
बोले स्वर आवज एक
गुजे अविनी आकाश!!
हर हर महादेव
जय जय शिव शंकर
बोल बम बोल बम
जै जै श्री महाकाल
ॐ नमः शिवाय!!
नन्दलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर गोरखपुर उत्तर प्रदेश!!