राह ही तो है

राह ही तो है
निकल जायेगी जंगलों से,
पहुँचा देगी
इधर से उधर,कहीं भी।
राह ही है
जो प्यार को पकड़
स्वरों में ढल,
धुनों को गुनगुनायेगी।
राह ही है
जो बदल जायेगी,
सतयुग, त्रेता ,द्वापर होते हुये
कलियुग में आ जायेगी।
***

*** महेश रौतेला

English Poem by महेश रौतेला : 111990302

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now