Hindi Quote in Poem by pooja Chamyal

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

मैं लौटूंगी तुम्हारे पास ,
वो नन्हा फूल बनकर
जो इक सुबह तुम्हारे आँगन में खिलेगा,
अपनी खुसबू से सबको महका देगा !
मैं लौटूंगी तुम्हारे पास ,
वो नन्हा पौधा बनकर
जो हर पल तुमको ठंडी छाँह देगा !
मैं लौटूंगी तुम्हारे पास ,
तुम्हारी नन्ही बेटी बनकर
जिसकी किलकारियों से तुम्हारा आँगन गूँज उठेगा !
मैं लौटूंगी तुम्हारे पास ,
वो नन्हा तारा बनकर
जो तुम्हारी हर दुआ पूरी करने टूट जाया करेगा !
मैं लौटूंगी तुम्हारे पास ,
बारिश की वो पहली बूंद बनकर,
जो तुम्हारी रूह को भिगो देगी !
मैं लौटूंगी तुम्हारे पास ,
सूरज की पहली किरण बनकर
और तुम्हारे जीवन में उजाले भर दूंगी !
मैं लौटूंगी तुम्हारे पास ,
हर उस रूप में
जो तुम्हें जीने की वजह देगा !
हर युग,
हर जन्म,
तुम्हारे लिए...
सिर्फ तुम्हारे लिए !
~ पूजा

Hindi Poem by pooja Chamyal : 111989782
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now